देहरादून, जनवरी 29 -- डीआईटी विश्वविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा ने गणतंत्र दिवस के विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में आयोजित अखिल भारतीय गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व किया। साथ ही प्रधानमंत्री रैली की कमान भी संभाली। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें गुरुवार को विवि में सम्मानित किया गया। उत्कर्ष विवि में बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) तृतीय वर्ष के छात्र हैं एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) 29 उत्तराखंड बटालियन के कैडेट हैं। उनका चयन उत्तराखंड निदेशालय से गणतंत्र दिवस समारोह (आरडीसी)-2026 के लिए हुआ था। डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. जी. रघुराम ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सीनियर अंडर ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा की यह उपलब्धि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

हिं...