देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इसमें देशभर से 111 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो जी रघुरामा और मुख्य अतिथि व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ललित कुमार ने किया। बैडमिंटन में यूपीईएस ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि संयुक्त निदेशक उत्तराखंड युवा एवं खेल कल्याण विभाग अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्फूर्ति 2026 का समापन यूपीईएस को चैंपियंस ट्रॉफी प्रदान करने के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...