प्रयागराज, मई 30 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में तैनात डीआईजी स्टांप सुरेश कुमार त्रिपाठी का तबादला हो गया है। उन्हें अब उपायुक्त आजमगढ़ भेजा गया है। सुरेश कुमार त्रिपाठी बीते दो वर्ष से प्रयागराज मंडल में तैनात थे। उनके तबादले के बाद अब तक किसी को प्रभार नहीं दिया गया है। निबंधन कार्यालय के अफसरों का कहना है कि सोमवार तक शासन यहां पर नए डीआईजी की तैनाती कर सकता है। फिलहाल सुरेश कुमार त्रिपाठी के तबादले के बाद से पद रिक्त चल रहा है। प्रयागराज मंडल राजस्व के लिहाज से बड़ा मंडल है। ऐसे में कनिष्ठ अफसर को प्रभार नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 13 जिलों के होमगार्ड कमांडेंट के तबादले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...