चंदौली, मार्च 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पृर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने जिले में हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने वाराणसी परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह का आरोप है कि चंदौली की यातायात पुलिस रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर ट्रकों को रोककर अवैध धन की मांग कर रही है।प्रमोद कुमार सिंह ने अपने पत्र में बताया कि अलीनगर से वाराणसी को जोड़ने वाले रिंग रोड और नेशनल हाईवे पर सुबह के समय यातायात पुलिस के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर ट्रकों को रोकते हैं। बताया कि शुक्रवावर की सुबह करीब सात बजे सरकारी खाद्यान्न लोड करने के लिए व्यासनगर स्थित एफसीआई डिपो जा रही थी। इस दौरान ट्रक को रोककर चालक...