बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता वाहन रुकवाकर तमंचे के बल पर दस हजार रुपये छीनने व मारपीट की घटना के बाद थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उल्टा पीड़ित को ही बंद कर दिया। पीड़ित ने डीआईजी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। महोबा जनपद के थाना महोबकंठ के ग्राम बम्हौरी निवासी रमाशंकर गुप्ता ने डीआईजी से गुहार लगायी। बताया कि वह मजदूरी कर गांव आ रहा था। तभी गांव का ही एक व्यक्ति ने रोककर तमंचा अड़ा दिया। जेब में पड़े दस हजार रुपये छीन लिए। मारपीट की। घटना की तहरीर थाने में देने पर उल्टा मुझे ही बंद कर दिया गया। जमानत पर छूटा। परिवार को आरोपी जानमाल की धमकी दे रहा है। डीआईजी से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...