डीआईजी समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे
दरभंगा, मई 20 -- घटना की सूचना पर डीआईजी मनोज तिवारी समेत एसएसपी, सिटी एसपी, सदर एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस पॉल्ट्री फॉर्म में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। सभी तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। बताया जाता है कि सुबह में अंडा फॉर्म के अन्य मजदूर जब मुर्गियों को दाना-पानी दे रहे थे, उसी समय संदीप दास उर्फ बिल्टू दास ने अपने कमरे में रखी लोहे की पाइप से अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। यह भी पढ़ें- सनकी खेलता रहा खूनी खेल, कोई बचाने नहीं आया यह भी पढ़ें- पति-पत्नी में दो दिन से चल रहा था झगड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.