बांदा, जून 5 -- बांदा। बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए । वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भी सहायक होते हैं। यह बात विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पौधे रोपित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, राजेश एस. ने कही। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल सहित उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार आदि पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर...