अमरोहा, मार्च 15 -- डीआईजी मुनिराज जी व एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा यातायात/पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...