अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा। डीआईजी मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज ने एसपी अमित कुमार आनंद संग शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय सभागार में आगामी त्योहारों को लेकर सभी सीओ, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने रमजान और होली पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा कि संवेदनशील स्थलों की पहचान कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर फ्लैग मार्च किया जाए। क्षेत्र में अफवाहों का तत्काल संज्ञान लेकर खंडन किया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी सतत निगरानी की जाए। एंटी रोमियो स्क्वॉयड को सक्रिय रखें। बाजारों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाए। इस दौरान पीआरवी वाहन सक्रिय रहें। डायल-112 पर मिलने वाली सूचनाओं का त्वरित निस्तारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.