नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली/भुवनेश्वर। सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुंडली, भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईपीएस अधिकारी बाबू राम को उनके साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2016 में बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यरत रहते हुए एक अत्यंत जोखिमपूर्ण नक्सल विरोधी अभियान में असाधारण वीरता और नेतृत्व का परिचय देने के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...