अररिया, नवम्बर 22 -- अररिया, निज संवाददाता पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शुक्रवार को अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने महिला थाना और एससी-एसटी थाना का निरीक्षण किया। अररिया पहुंचने पर महिला थाना परिसर में डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद डीआईजी ने महिला थाने में करीब डेढ़ घंटे तक लंबित मामलों और फाइलों की जांच की। इसके साथ ही अनुसूचित जाति- जनजाति थाना में दर्ज कांडों की समीक्षा की। उन्होंने कांडों का निष्पादन,आरोपियों की गिरफ्तारी सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीआईजी ने वार्षिक निरीक्षण के तहत थानों का निरीक्षण किया जाना है।यह निरीक्षण मुख्य रूप से कांडों का निष्पादन और गिरफ्तारी के लिए किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला और एससी-एसटी थानों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि बेहतर करने वालों को रिवार्ड दिया जाएगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.