अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। डीआईजी मुनिराज जी गुरुवार को अमरोहा पहुंचे। पुलिस कार्यालय में गार्द की सलामी लेने के बाद विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया सेल एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव, समयबद्ध निस्तारण एवं अभिलेखों को अद्यावधिक रखने को लेकर निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई भी की। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सुनिश्चित करने पर बल दिया कि प्...