संभल, मार्च 17 -- जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से डीआईजी मुनिराज जी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर संभल पहुंचे। उनके दौरे ने पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ा दी। सबसे पहले उन्होंने सदर कोतवाली पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया और थाने की हर व्यवस्था को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर में खड़े वाहनों पर विशेष ध्यान दिया। लंबे समय से खड़े इन वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल परिसर साफ-सुथरा रहेगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी सुविधा होगी। इसके साथ ही उन्होंने मालखाना, बैरक और मेस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने कार्यालय, जीडी और अपराध रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव में पारदर्शिता और सटीकता ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.