भभुआ, मार्च 17 -- रोहतास के पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ने दारोगा के खिलाफ की कार्रवाई अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण मामले में की गई कार्रवाई वर्ष 2022 में अरवल के महिला थाना में पीड़िता ने दर्ज कराया था मुकदमा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. सत्य प्रकाश ने सोमवार को अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण के मामले में कैमूर के लोहरा थाना में पदस्थापित दारोगा अमरनाथ कुमार को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी की यह कार्रवाई विभागीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। यह मामला वर्ष 2022 में तब सामने आया जब अमरनाथ रोहतास जिले के दिनारा थाना में पदस्थापित था। बताया गया है कि अरवल जिला के महिला थाना में 5 मई 2022 को पीड़िता ने के...