डीआईजी ने लंबित मामलों को निस्तारण करने का दिया निर्देश
चंदौली, अगस्त 29 -- सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को सैयदराजा थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर और क्षेत्राधिकारी सदर नागेंद्र भी मौजूद रहे। डीआईजी वैभव कृष्ण ने थाना कार्यालय, साइबर सेल, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना और बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों, रजिस्टरों और लंबित विवेचनाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। डीआईजी ने थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.