मऊ, सितम्बर 18 -- मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी मधुबन के साथ थाना रामपुर का औचक निरीक्षण करके जायजा लिया। डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, थाना परिसर की साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश जारी किया। डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। अपराधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें अपराधियों को चिह्नित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भी सख्त दिशा निर्देश जारी किया। वहीं, थाने आने वाले सभी फरियादियों के प्रार्थना पत्रों का तत्परता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.