धनबाद, जुलाई 23 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इकाइयों में सुरक्षा का जायजा लेने बुधवार को सीआईएसएफ के डीआईजी राजीव मिश्रा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एबीओसीपी माइंस में व्याप्त सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कई निर्देश दिए। डीआईजी ने इस दौरान जमुनिया माइंस व्यू प्वाइंट, न्यू मधुबन कोल वाशरी व लाइन एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने मधुबन वाशरी में चोरी की घटना पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। डीआईजी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को हर हाल में अवैध कोयला खनन पर लगाम लगाने व चोरी पर सख्त कारवाई करने का निर्देश दिया। बाद में डीआईजी अपने विभागीय लाईन एरिया पहुंचे और अधिकारियों व जवानों से कार्य क्षेत्र के संबंध में संवाद किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोयला चोरी पर सीआइएसएफ सख...