भभुआ, जनवरी 30 -- निरीक्षण और संवाद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कैमूर पहुंचे डीआईजी सत्य प्रकाश जवानों ने अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च पास्ट करते हुए डीआईजी को दी सलामी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश शुक्रवार को कैमूर पहुंचे। डीआईजी सबसे पहले पुलिस लाइन गए और वहां उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने उनके प्रशिक्षण की समीक्षा की तथा उन्हें पुलिस सेवा के मूल दायित्वों का पाठ पढ़ाया। डीआईजी के आगमन पर प्रशिक्षु जवानों ने अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च पास्ट करते हुए डीआईजी को सलामी दी। परेड में अनुशासन को देखकर डीआईजी ने संतोष व्यक्त करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि पुलिस की वर्दी सिर्फ अधिकार का प्रतीक नहीं, बल्कि बड़ी जिम्म...