फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- फर्रुखाबाद। डीआईजी यमुना प्रसाद ने सोमवार को पांचालघाट पहुंचकर गंगा में डूबे चार लोगों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी ली। कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए। डीआईजी ने पांचालघाट गंगा घाट और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी, एनडीआरएफ की टीम और प्रशिक्षित गोताखोरों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को गहरे पानी की ओर जाने से रोका जाए । यह भी पढ़ें- गंगा स्नान करते समय दो चचेरे भाई समेत चार डूबे उन्होंने गंगा में डूबे लोगों की तलाश के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिय...