धनबाद, मार्च 10 -- बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश सोमवार को धनबाद पहुंचे। उन्होंने एसएसपी प्रभात कुमार व जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस ऑफिस में बैठक की। बैठक में डीआईजी ने कुख्यात भगोड़ा प्रिंस खान के गुर्गों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान से जुड़े सभी सफेदपोश और उससे वास्ता रखने वाले उसके गुर्गों को पकड़ कर जेल भेजें। डीआईजी ने शनिवार को भुईंफोड़ के पास प्रिंस खान के गुर्गों के साथ हुई मुठभेड़ की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। ईद और रामनवमी पर्व को देखते हुए डीआईजी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद करने का आदेश दिया। साथ ही संवेदनशील और भीड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने की बात कह...