बाराबंकी, सितम्बर 22 -- बाराबंकी। पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या सोमेन वर्मा ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों के साथ मण्डलीय समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उन्होंने कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विवेचनाओं के निस्तारण, गम्भीर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराध के घटित होने पर तत्काल मौके पर जाने एवं आवश्यक कार्यवाही किये जाने, एफ आईआर का शत-प्रतिशत पंजीकरण किये जाने व संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्यवाही किए जाने के आदेश दिए। उन्होंने गौ तस्करी व अन्य अपराध चोरी, नकबजनी, लूट, हत्या व आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों तथा अन्य लम्बित शिकायत प्रार्थना पत्र का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किये जाने के निर...