गढ़वा, जुलाई 22 -- रंका। डीआईजी कौशल किशोर ने बुधवार को डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने डीएसपी कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाह पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई कीजाएगी। सभी थाना प्रभारी व पुलिस कर्मी आम जनता के साथ अच्छे संबंध रखें। ग्रामीणों की समस्या का त्वरित जांच करें। अपराध पर नियंत्रण रखें। मौके पर डीएसपी रोहित रंजन सिंह, इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम, भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, थाना प्रभारी रवि केशरी, सैफुल्लाह अंसारी,अनिल हेंब्रम के अलावा चिनिया, रमकंडा, बड़गड़ के थाना प्रभारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...