डीआईजी ने जमुआ पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण
गिरडीह, अगस्त 30 -- जमुआ। हजारीबाग रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अंजनी कुमार झा ने शनिवार को गिरिडीह जिले के जमुआ थाना परिसर स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। डीआईजी के जमुआ पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस निरीक्षक कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, जमुआ पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास समेत निरीक्षक क्षेत्र के विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में अपराध की स्थिति, लंबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.