बरेली, अप्रैल 2 -- पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने बरेली परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियों- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के साथ मासिक समीक्षा गोष्ठी की। जिसमें मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के अनुसार निर्धारित अपराध की समीक्षा की गई। अजय कुमारी साहनी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये, आपराधिक प्रकरण,माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही,निरोधात्मक कार्यवाही, एसआर केस व लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करायें। हत्या लूट ,डकैती, बलात्कार,दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट,अपहरण,गोकशी, धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक संघर्ष के अभियोगों में कृत कार्यवाही हो।* प्रचलित विभिन्न अभियान, ऑपरेशन कन्विक्शन,ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्यवाही भी करें। मिशन शक्ति फेज-...