मुजफ्फरपुर, जून 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने गुरुवार को पुलिस केन्द्र का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, अनुशासन और अभिलेखों के रखरखाव की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने पर बल दिया। अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर देने की हिदायत दी।

पुलिस केन्द्र का निरीक्षण पुलिस केन्द्र पहुंचने पर डीआईजी को सशस्त्र बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। जवानों के टर्नआउट, अनुशासन, प्रशिक्षण स्तर एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने पुलिस केन्द्र में संचालित कोत शाखा, रिअनि-प्रथम, रिअनि-द्वितीय, परिवहन शाखा, जीपी शाखा, सेवा पुस्तिका शाखा सहित अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी शाखाओं का विस्तृत निरीक्...