कानपुर, जून 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। 28वीं कानपुर जोन की अर्न्तजनपदीय पुलिस वालीबाल क्लस्टर महिला/पुरुष बालीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को डीआईजी ने माती पुलिस लाइन ग्राउण्ड में किया। इस दौरान एसपी ने उनका स्वागत किया। 28वीं कानपुर जोन की अन्तर जनपदीय पुलिस बालीबाल क्लस्टर बालीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता के शुभारंभ के लिये डीआईजी यमुना प्रसाद माती पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुके देकर उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता शुभारंभ के पहले प्रतिभागी टीमों ने मार्च पास्ट करके मुख्यअतिथि को सलामी दी।

खिलाड़ियों का संबोधन डीआईजी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहाकि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन का भी प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने प्र...