बांका, जून 11 -- बांका, निज संवाददाता। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), बिहार पटना के राजीव रंजन ने बुधवार को बांका पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर जिले में पुलिसिंग व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यों एवं अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।पुलिस कार्यों की समीक्षा समीक्षा के दौरान बांका जिले में पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया तथा आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले की समीक्षा के लिए एक-एक वरीय पदाधिकारी को नामित किया गया है। इसी क्रम में डीआईजी राजीव रंजन ने बांका पहुंचकर पुलिस कार्यालय के अभिलेखों, प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी,...