डीआईजी और एसपी ने किया श्रीराम लला भगवान का दर्शन, की प्रशंसा
गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू के डीआईजी किशोर कौशल ने शनिवार को यहां श्रीराम लला मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम लला का दर्शन किया। उनके साथ गढ़वा के एसपी अमन कुमार, एएसपी राहुल देव बड़ाइक, डीएसपी नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे। डीआईजी भगवान श्रीराम के बाल रूप का दर्शन कर अभिभूत हो गए। उन्होंने बल रूप भगवान की आकर्षक और दिव्य प्रतिमा को अद्वितीय बताया। कहा कि भगवान का दर्शन मन को भा गया। भगवान के दर्शन के बाद डीआईजी और एसपी ने मंदिर की महत्ता और यहां होने वाले श्री रामनवमी महोत्सव की भी जानकारी ली। उन्होंने परिसर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बहुत जगह है। यहां आकर काफी अच्छा लगा। मंदिर समिति के सचिव धनंजय सिंह ने उन्हें श्री रामनवमी की महाष्टमी यानि 26 मार्च को आयोजित महाआरती में आने का आग्रह किया। डीआईज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.