बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। डीआईजी आरपीएफ दिल्ली ने शनिवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पोस्ट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों व सिपाहियों में हड़कंप रहा। हालांकि निरीक्षण की तैयारियां पूरी की गईं थी। निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर सुरक्षा व संरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही सिपाहियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। डीआईजी आरपीएफ दिल्ली सैयद सरफराज अहमद शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी कार से बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां आरपीएफ पोस्ट में उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अभिलेखों की जांच पड़ताल की। उन्होंने सभी अभिलेखों को अपडेट रखने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने आरपीएफ के शस्त्रागार में रखे गए सभी असलहों को देखा। साथ ही उन्हेंऑपरेट करा कर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.