बागपत, अप्रैल 27 -- बिनौली। अभिसूचना लखनऊ डीआईजी सुरेश्वर ने रविवार को बरनावा पहुंचकर महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह का भृमण किया और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। भृमण के दौरान उन्होंने महाभारत काल से जुड़े विभिन्न स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। इसमें ऐतिहासिक टीला, संस्कृत महाविद्यालय, कृष्णा-हिंडन नदी संगम स्थल, महाभारत कालीन गुफा और गौशाला शामिल रहे। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश शर्मा से उन्होंने इन स्थलों के इतिहास, संरक्षण और वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान सुरक्षा और पर्यटन की संभावनाओं को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तालग्राम के प्राचीन पंथ वाली देवी मंदिर के विकास की मांग

हिंदी हिन्द...