डीआईजी अंजनी कुमार झा सदर एसडीपीओ कार्यालय का किया रुटीन निरीक्षण
हजारीबाग, सितम्बर 26 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी अंजनी कुमार झा ने शनिवार को सदर हजारीबाग एसडीपीओ कार्यालय का रुटीन निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने पर पुलिस बलों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ एसपी अमन कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने सदर एसडीपीओ रूपेश कुमार सिंह से क्षेत्र के अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और विभिन्न मामलों में की गई कार्रवाई का विस्तृत आंकड़ा लिया। उन्होंने फाइलों की बारीकी से जांच की और कई लंबित मामलों में असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। डीआईजी ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि गंभीर मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने, क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.