अमरोहा, फरवरी 27 -- अमरोहा। पुलिस कार्यालय में डीआईजी ने पेशनरों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग अपने सेवानिवृत्त कार्मिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। किसी भी समस्या के संबंध में उन्होंने सभी पेंशनरों से सीधे कार्यालय आकर अथवा निर्धारित माध्यमों से अवगत कराने की अपील की। वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई भी की। फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं, सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.