रुडकी, मार्च 25 -- नारसन ब्लॉक के पीएम श्री विद्यालय किला मंगलौर के छात्रों द्वारा वर्ष 2025 में की गई शिकायत अब फिर से तूल पकड़ती नजर आ रही है। छात्रों ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत कर बताया था कि उनके विद्यालय के एक कक्षा कक्ष पर बीईओ कार्यालय के कर्मचारियों ने कब्जा कर रखा है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनु सचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए सीईओ और बीईओ नारसन को पत्र जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही दोनों अधिकारियों को आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...