देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक कर्मचारी संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक हरीशचन्द्र नाथ को बुकें देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस को शिक्षक -कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस के समक्ष जिन समस्याओं को प्रस्तुत किया उसमें पुरानी पेंशन से आच्छादित आमेलित शिक्षकों का विकल्प पत्र अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रयागराज को प्रेषित शिक्षकों की सूची का पीडीएफ उपलब्ध कराने, सर्वोदय इंटर कॉलेज गाढ़ा बनकटा में हिंदी प्रवक्ता रामाशीष प्रसाद के विकल्प पर प्रधानाचार्य व प्रबंधक का हस्ताक्षर न होने पर अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रेषित नहीं हुआ है शीघ्र ही निस्तारण करते...