कानपुर, मार्च 18 -- राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान ने वर्ष 2023-24 और 2024-25 के अवार्ड्स फॉर इनोवेशन एण्ड गुड प्रैक्टिसेस इन एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन (एआईईए) की घोषणा की है। यह अवार्ड जिला विद्यालय निरीक्षक कानपुर संतोष कुमार राय को दिया जाएगा। सहारनपुर के डीआईओएस डॉ. अरविंद कुमार पाठक और वाराणसी के डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह के नाम भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...