डीआईओएस व बीएसए ने प्राइवेट स्कूलों में मारा छापा
कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि प्राइवेट स्कूलों में लगातार स्कूल से कापी, किताब, स्कूल ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। दोगुने दाम पर सामग्री बेचने का भी आरोप था। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस व बीएसए ने गुरुवार को दो स्कूलों में छापा मारा। किताबें देखी। बच्चों से पूछताछ के बाद स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी गई। डीआईओएस राजेश कुमार और बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने गुरुवार को सिराथू ब्लाक के बिसारा में स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल और सर्वोदय हाईस्कूल में छापा मारा। अचानक अधिकारियों को देखकर स्कूल प्रशासन के होश उड़ गए। दोनों अधिकारियों ने बच्चों कि किताबों को देखा। इसके बाद छात्रों से पूछा कि उन्होंने किताबें कहां से खरीदी। बच्चों ने बताया कि उनके अभिभावकों ने यह किताबें दुकानों से खरीदी है। स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.