औरैया, जून 19 -- औरैया, संवाददाता। भारत स्काउट एवं गाइड, उत्तर प्रदेश के प्रादेशिक मुख्यालय महानगर, लखनऊ द्वारा जनपद औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य को भारत स्काउट एवं गाइड की जिला संस्था औरैया का जिला मुख्यायुक्त नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलने पर जिला स्काउट-गाइड पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। जिला कमिश्नर स्काउट सुनील कुमार मिश्र, सहायक जिला कमिश्नर रवींद्र कुमार शर्मा, जिला सचिव त्रिलोक बाजपेयी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन तिवारी तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) वंदना ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों को विद्यालय स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बना...