मिर्जापुर, मार्च 19 -- मिर्जापुर। वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से उनके कार्यालय में मुलाकात की। शिक्षकों ने जिलाधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त लापरवाही और भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का दिसंबर से अभी तक वेतन भुगतान न करने के बारे में अवगत कराया। साथ ही शिक्षकों ने डीआईओएस माया राम पर डीएम को गुमराह करने का आरोप लगाया। शिक्षकों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने शिक्षकों के सामने ही डीआईओएस को फोन कर पूछा कि एक व्यक्ति के कारण पूरे विद्यालय का वेतन तीन माह से क्यों रुका है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने डीएम को बताया कि आज के दिन ही वेतन कोषागार को भेज दिया ...