शामली, जनवरी 22 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए डीआईओएस ऐश्वर्या जयसवाल की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे। डीआईओएस ने सभी केन्द्रों को निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए चार लोहे की डबल लॉक युक्त अलमारियों की व्यवस्था की जाए। इसमें मुख्य प्रश्नपत्र सेट के लिए दो अलग-अलग अलमारियां, एक अलमारी अवशेष प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप के लिए तथा एक अलमारी आकस्मिक स्थिति के लिए रिज़र्व सेट के लिए रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में रखा जाएगा। सभी परीक्षा कक्षों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे, 24 घंटे बिजली आपूर...