पीलीभीत, दिसम्बर 20 -- पीलीभीत। संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल राकेश कुमार द्वारा डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार को निलंबित किए जाने बाद डीआईओएस ने इस मामले में जांच जीजीआईसी की प्रधानाचार्य को सौंप दी है। निलंबित वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार ने आज राजकीय इंटर कालेज पौटा कला में जॉइन कर लिया है। पिछले दिनों सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता ओम प्रकाश वर्मा अपने अवशेष भुगतान की जानकारी करने के लिए डीआईओएस कार्यालय गए थे, जहां पर वरिष्ठ सहायक ने अभद्रपूर्ण व्यवहार किया था। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस से कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। निलंबन के दौरान वरिष्ठ सहायक जीआईसी पौटा कलां से संबद्ध रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच जीजीआईसी पीलीभीत की प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। डीआईओएस ...