डीआईओएस के आदेश पर आपत्ति, निदेशक से शिकायत
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आशासकीय विद्यालय प्रबंधक महासभा ने एक जून को तत्कालीन डीआईओएस राकेश कुमार के उस आदेश पर आपत्ति जतायी है जिसमें उन्होंने नरही स्थित सरस्वती विद्यालय कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक के हस्ताक्षर का प्रमाणीकरण का आदेश किया है। महासभा के अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्र ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर डीआईओएस के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं एवं न्यायालय के आदेशों की अवहेलना के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठायी है। श्री मिश्र का आरोप है कि स्कूल की प्रबंध समिति का चुनाव संबंधी विवाद पर उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.