डीआईओएस कार्यालय में नौ ससकृत शिक्षकों की होगी सुनवाई
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन भुगतान को लेकर शिकायतों के बाद डीआईओएस ने नौ शिक्षकों को सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर को तलब किया है। इन शिक्षकों को पहले ही वेतन और मानदेय पहले ही रोका गया है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि संस्कृत विद्यालयों में मानदेय और स्थायी शिक्षकों के चयन को लेकर लगातार शिकायती पत्र और आईजीआरएस के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कुछ विद्यालयों में नियमों, विनियमों, नियमावलियों और शासनादेशों का पालन किए बिना चयन और नियुक्तियां की गईं। इसके अलावा फर्जी, कूटरचित और भ्रामक अभिलेखों के आधार पर शासन, उच्च न्यायालय और विभागीय अधिकारियों के समक्ष तथ्य प्रस्तुत कर अनुदानित वेतन भुगता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.