बागपत, मई 13 -- बागपत। डीआईओएस कार्यालय में सांप के निकलने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। कोई भी कर्मचारी कमरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जैसे-तैसे करके सांप को भगा तो दिया गया, लेकिन भय के माहौल में कर्मचारी काम करते रहे। डीआईओएस कार्यालय में फरियाद लेकर आए एक व्यक्ति की नजर कार्यालय में घुसते हुए छह से सात फुट लंबे सांप पर पड़ी, जिसके बाद उसने कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सांप निकलने की सूचना से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हर कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गया। उसके बाद जैसे-तैसे करके लाठी डंडे की मदद से सांप को बाहर निकाला गया, जिसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सांप का नाम घोड़ा पछाड़ बताया गया। वहीं कार्यालय में किसी काम के सिलसिले में आई शिक्षिकाओं को सांप की जानकारी मिली तो वह भयभीत रही। कर्मचारी स...