चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली। शिक्ष्कों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के शिक्षक 10 अप्रैल को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को संगठन के मीडिया प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों/कर्मचारियों की कटौती का पैसा अब तक उनके जीपीएफ खाते में हस्तांतरित नहीं किया गया। जबकि इसकी लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके विरोध में संगठन के शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक जिनका पैसा किन्हीं कारणों से एनपीएस में कट रहा था अब वे शिक्षक ओपीएस में आ गए हैं। ऐसे में उनके पैसे को समायोजित नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.