डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना, राजकीय शिक्षकों की तरह मिले कैशलेस सुविधा
लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया।धरने में जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत द्वेष के कारण एक अध्यापक का 6 दिन का वेतन काटकर तथा माह जुलाई से लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि रोक कर माह जुलाई का वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रेषित किया गया है। जो अधिनियमित व्यवस्था के पूर्णतया विपरीत है जबकि इस संबंध में पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.