फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। डीआईओएस कार्यालय में तैनात एक बाबू ने सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में नींद की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। बाबू विनोद श्रीवास्तव ने दफ्तर में ही अधिक मात्रा में दवा सेवन का कर लिया। बाबू की तबीयत खराब होने लगी, जिससे सहकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि डाक्टर ने बताया है कि फिलहाल बाबू की हालत ठीक है। चर्चा है कि बाबू ने जान देने का प्रयास किया था। एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...