आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। शुक्रवार को नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) अजय कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी तैनाती पांच फरवरी को ही कर दी गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने अब तक पदभार ग्रहण नहीं किया था। अजय कुमार के पूर्व डीआईओएस रहे उपेंद्र कुमार का स्थानांतरण सहायक शिक्षा निदेशक, भवन मुख्यालय प्रयागराज कर दिया गया था। उनके स्थानांतरण के बाद अजय कुमार की तैनाती शासन से की गई थी। नवागत डीआईओएस के कार्यभार ग्रहण में देरी करने और यूपी बोर्ड परीक्षा करीब होने के कारण कार्यालय में तैनात सह जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार को शासन की तरफ से प्रभारी डीआईओएस की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शुक्रवार को अजय कुमार के पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रभारी व्यवस्था समाप्त हो गई। उन्होंने पद संभालते ही विभागीय कार्यों की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.