गढ़वा, सितम्बर 12 -- गढ़वा। डीआइजी के निर्देश पर एसपी अमन कुमार ने गुरुवार को सभी थाना परिसर में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था करा दी है। एसपी अमन कुमार ने बताया कि अब फरियादी, अतिथि सहित अन्य लोगों की बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ उनके पीने के लिए शुद्ध पेयजल भी उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि पहले फरियादी को थाना में आने पर कई तरह की और असुविधा हो रहा था। अब फरियादी थाना परिसर में बैठकर अपनी समस्या को लिख सकते हैं। अपनी समस्या को बता सकते हैं। उन्हें किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न अब नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फरियादों की समस्या सुनना पुलिस पदाधिकारी का फर्ज है। फरियादियों को थाना परिसर में मूलभूत सुविधा मिले इस पर विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.