गया, जून 14 -- थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान 120 लीटर जावा महुआ भी नष्ट किया गया। मामले में कारोबारी साधु शरण चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आरोपी अपने घर में शराब बनाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...