बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- पुलिस ने भूख-प्यास, भीषण गर्मी व डिहाईड्रेशन से किया था मौत का दावा चिकित्सक ने कहा-एक साथ इतने लोगों को डिहाईड्रेशन होना असंभव बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मघड़ा हादसे के बाद मंगलवार को राज्य के वरीय पुलिस अधिकारी घटना की जांच के लिए पहुंचे थे। अधिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा था कि अधिकतर मौतें भूख-प्यास, भीषण गर्मी व डिहाईड्रेशन के कारण हुई है। हालांकि, चिकित्सकों ने पुलिस के इस दावे को नकार दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि एक साथ इतने लोगों को डिहाईड्रेशन होना असंभव है। हालांकि, यह जांच का विषय है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। पुलिस का बयान था कि भूखे-प्यासे रहकर श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे थे। भीषण गर्मी व डिहाईड्रेशन के कारण कई महिलाएं बेहोश हो गयीं। अधिकतर मौतें इसी...